More
    Homeकठूमर में मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, वृक्षारोपण...

    कठूमर में मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, वृक्षारोपण व गौसेवा की

    कठूमर में मंत्री संजय शर्मा का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, वृक्षारोपण व गौसेवा की

    कठूमर। संत बेनामी आश्रम, टिटपुरी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री संजय शर्मा का 57वां जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    कार्यकर्ताओं ने आश्रम परिसर में छायादार एवं फलदार पौधे रोपित किए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री संजय शर्मा की दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गौवंश को हरा चारा, गुड़, चना एवं फल खिलाकर पूजा-अर्चना की गई। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और गौसेवा का संदेश समाज तक पहुंचाया गया।

    इसके पश्चात कार्यकर्ताओं द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने मंत्री संजय शर्मा के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण और विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की जा रही है। वक्ताओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम में पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीना, गोपेश भारद्वाज, सुनील बजाज, अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चौधरी, खोह मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, खुड़ियाना मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, भनोकर मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, भाजपा युवा नेता पंकज कटारा, नरेंद्र शर्मा, सरपंच हरवीर चौधरी, राजेश गुर्जर, बिन्ना मसारी, दीपक पार्षद, अंकित यादव, नेमीचंद जाटव, राहुल राजपूत, समयदीन खान, मुकेश कोली, प्रकाश कोली, रामोतार कुमावत, दशरथ सिंह, ओमप्रकाश सलेमपुर, गौरव शर्मा, बनवारी परेवा, महेश, गजेन्द्र रोनिजाथान एवं सीताराम व्यास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का समापन सभी के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ कि पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here