More
    HomeखेलNZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का...

    NZ vs CAN Live Score: कनाडा ने न्यूजीलैंड को 174 रन का लक्ष्य दिया, युवराज समरा का 58 गेंदों पर शतक

    टी20 विश्वकप का 31वां मैच कनाडा और न्यूजीलैंड के बीच जारी है। यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार बल्लेबाजी की। उसने 20 ओवर के खेल के बाद चार विकेट पर 173 रन बनाए और कीवियों के सामने 174 रन का लक्ष्य रखा है। युवराज समरा ने बेहतरीन शतक जड़ा। वह 65 गेंद पर 110 रन बनाकर आउट हुए। युवराज ने 58 गेंद पर ही शतक पूरा किया और कनाडा को एक अच्छे स्कोर तक ले गए। न्यूजीलैंड के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। हार उन्हें सुपर-8 की दौड़ से बाहर कर सकता है। वहीं, कनाडा की टीम भी रेस में है, लेकिन उसके लिए समीकरण बेहद मुश्किल है।

    कनाडा की पारी

    पहले बल्लेबाजी करते हुए कनाडा की शुरुआत शानदार रही। युवराज समरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने पहले विकेट के लिए 84 गेंद में 116 रन की साझेदारी की।दिलप्रीत 39 गेंद में चार चौके की मदद से 36 रन बनाकर आउट हुए। फिर नवनीत धालीवाल 10 रन बनाकर आउट हुए। दिलप्रीत को जेमीसन और नवनीत को मैट हेनरी ने आउट किया।इसके बाद निकोल किर्टोन भी दो रन बनाकर जेम्स नीशम का शिकार बने। वहीं, युवराज ने 58 गेंद पर टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक पूरा किया।युवराज 65 गेंद पर 11 चौके और छह छक्के की मदद से 110 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर आउट हुए। आखिर में हर्ष ठाकेर तीन रन और डिलन हेलिगर आठ रन बनाकर नाबाद रहे।न्यूजीलैंड की ओर से हेनरी, डफी, जेमीसन और नीशम को एक-एक विकेट मिला।

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11 में इस प्रकार है

    न्यूजीलैंड: टिम सिफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलेन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल (कप्तान), कोल मैकोनकी, जेम्स नीशम, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।कनाडा: युवराज समरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टोन, हर्ष ठाकेर, श्रेयस मोवा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, शिवम शर्मा, जसकरन सिंह, डिलन हेलिगर, अंश पटेल।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here