More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशगुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा...

    गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद

    अहमदाबाद: गुजरात में एक बार फिर ड्रग्स की तस्करी की साजिश नाकाम हुई है. पोरबंदर तट से 200 किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जब्त की गई है. गुजरात एटीएस और कोस्ट गार्ड के जॉइंट ऑपरेशन में यह कामयाबी मिली. गुजरात एटीएस ने ईरान के दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस मामले में और खुलासे होने की संभावना है.

    गुजरात एटीएस के एसपी के. के. पटेल को एक टिप-ऑफ मिली कि "ईरानी ड्रग तस्कर हाजी फिदा ने ईरान के कोणार्क पोर्ट से लगभग 200 किलोग्राम संदिग्ध केमिकल एक नाव में लोड किया है और 15 फरवरी और 16 फरवरी 2026 के बीच पोरबंदर से लगभग 140 नॉटिकल मील दूर IMBL के पास भारतीय जलसीमा में घुसेंगे और इसे एक भारतीय नाव पर लादकर पंजाब भेज देंगे."

    इस टिप-ऑफ के आधार पर, ATS के एसपी के. सिद्धार्थ और डीएसपी एसएल चौधरी के मार्गदर्शन में एटीएस समेत पुलिस स्टाफ की एक टीम पोरबंदर के लिए रवाना हुई. यह जानकारी इंडियन कोस्ट गार्ड के साथ साझा की गई और गुजरात एटीएस और इंडियन कोस्ट गार्ड की एक संयुक्त टीम बनाई गई.

    इस संयुक्त ऑपरेशन में टीम ने 16 फरवरी 2026 को रात करीब 8 बजे, भारत की IMBL सीमा में पोरबंदर से करीब 140 नॉटिकल मील दूर एक संदिग्ध ईरानी स्पीड बोट को रोका और नाव में दो ईरानी शख्स को कस्टडी में लिया गया.

    अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान, अब्दुल मजीद और अब्दुल सत्तार के रूप में हुई, ईरान के चाबहार के रहने वाले हैं. साथ ही, उनके पास से 203 पैकेट और ईरानी स्पीड बोट भी जब्त कर ली गई.

    एक अधिकारी ने कहा कि कुल 203 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन करीब 203 किलोग्राम है, जिसमें संदिग्ध केमिकल था. बाद में, बरामद संदिग्ध केमिकल को, ईरानी स्पीड बोट और गिरफ्तार ईरानियों को पोरबंदर कोस्ट गार्ड स्टेशन लाया गया, और FSL टीम ने जब्त किए गए संदिग्ध केमिकल की मात्रा का विश्लेषण किया और कानूनी कार्रवाई की गई.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here