More
    Homeमनोरंजनलाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव

    लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव

    भोपाल|मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने अपना तीसरा बजट पेश कर दिया है. यह बजट मध्य प्रदेश का पहला पेपरलेस बजट है| इस बजट में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. जिसमें लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव रखा गया है|

    बजट में महिलाओं को क्या मिला?
    5700 महिला हॉस्टल शहरों में प्रस्तावित
    महिला सशक्तिकरण के लिए प्रभावशाली योजनाएं
    लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान
    लाडली बहना योजना में 1.25 लाख रजिस्ट्रेशन
    लाडली लक्ष्मी योजना के लिए 1801 करोड़ का प्रावधान किया गया|
    52.29 लाख बालिकाओं को लाभ मिला
    आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित किया जा रहा है
    नारी स्वाभिमान एवं छात्रों को दुग्ध का पैकेट मिलेगा
    700 करोड़ का बजट में प्रावधान किया गया|
    लाडली बहनों के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान

    वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि राज्य में 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है, जबकि बजट में इस योजना के लिए 23,882 करोड़ का प्रावधान किया जा रहा है|इस योजना के तहत अभी राज्य सरकार लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों को 1500 प्रति माह दे रही है. लाड़ली बहना योजना की फरवरी महीने की किस्त सरकार की तरफ से जारी हो चुकी है. ऐसे में बजट के लिए लाड़ली बहना योजना बड़ा ऐलान माना जा रहा है|

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here