More
    Homeराज्यबिहारBihar Police का दरोगा दिनदहाड़े घूस लेते गिरफ्तार

    Bihar Police का दरोगा दिनदहाड़े घूस लेते गिरफ्तार

    पटना| मुजफ्फरपुर जिले में भ्रष्ट पुलिसकर्मी के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई हुई है। निगरानी विभाग की टीम ने सदर थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर भास्कर कुमार मिश्रा को घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उससे पास से कैश भी मिला है। बताया जा रहा है कि सदर थाना के दारोगा भास्कर कुमार मिश्रा ने अपहरण के एक मामले में नामजद आरोपी का नाम केस डायरी से हटाने के एवज में 50 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में यह सौदा 30 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी अधिकारी ने रकम दो किस्तों में 15-15 हजार रुपये देने को कहा था। पीड़ित ने कहा कि वह इतनी राशि नहीं दे पाएगा। लेकिन, भास्कर कुमार मिश्रा ने उसकी बात नहीं सुनी। 

    सब-इंस्पेक्टर को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया

    इसके बाद पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में निगरानी थाना, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर निगरानी विभाग ने विशेष धावा दल का गठन किया और जाल बिछाकर सब-इंस्पेक्टर को घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 15 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद की गई है। निगरानी टीम के डीएसपी संजय कुमार ने बताया कि आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

    घुस लेते हुए सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    जानिए आरोपी दरोगा पर क्या आरोप लगा है

    निगरानी टीम से मिली जानकारी भास्कर कुमार मिश्रा पूर्णिया जिले के निवासी हैं और वर्ष 2019 बैच के दारोगा हैं। पीड़ित अमन कुमार ने बताया कि उनके भाई आनंद कुमार को एक अपहरण मामले में आरोपी बनाया गया था। बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बावजूद केस के अनुसंधान पदाधिकारी (आईओ) भास्कर कुमार मिश्रा द्वारा केस डायरी से नाम हटाने के बदले रुपये की मांग की जा रही थी। अमन कुमार ने बताया कि मांग पूरी नहीं करने पर कार्रवाई की धमकी दी जा रही थी। इसके बाद उन्होंने निगरानी विभाग में प्राथमिकी दर्ज कराई। बुधवार को सब-इंस्पेक्टर ने उन्हें सदर थाना बुलाया, जहां निगरानी टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here