More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमहाकालेश्वर मंदिर में 250 रुपए में होंगे बाबा के संध्या और शयन...

    महाकालेश्वर मंदिर में 250 रुपए में होंगे बाबा के संध्या और शयन आरती दर्शन, नया बुकिंग रुल

    उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के धाम में मंदिर समिति ने आरती शुल्क को लेकर एक अहम निर्णय लिया है. अब भस्मार्ती और शीघ्र दर्शन की तरह मंदिर में होने वाली संध्या व शयन आरती में भी भक्तों से शुल्क लिया जाएगा. इस निर्णय को लेकर मंदिर समिति ने बताया कि शुल्क से श्रद्धालुओं की सुविधा, पारदर्शिता और मंदिर परिसर में भीड़ भी कंट्रोल होगी. इस रिपोर्ट में जानते हैं शुल्क व्यवस्था सहित अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के बारे में.

    भीड़ नियंत्रित करने के लिए की गई व्यवस्था

    श्री महाकाल मंदिर में हर रोज हजारों भक्त पहुंचते हैं. इस दौरान भस्म आरती से लेकर शयन आरती तक करीब 1 लाख भक्त श्री महाकाल का दर्शन करते हैं. वहीं, शनिवार, रविवार और सोमवार को भक्तों की संख्या अधिक होती है. ऐसे में नई डिजिटल सुविधा की शुरुआत होने से भीड़ भी कंट्रोल होगी और भक्त भगवान के दर्शन लाभ सुगमता से ले सकेंगे. व्यवस्था को गुरुवार से शुरू कर दिया गया है.

    डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम

    प्रशासक प्रथम कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा, "आरती स्थल, प्रवेश मार्ग, काउंटर व्यवस्था, तकनीकी नियंत्रण कक्ष और पोर्टल संचालन से जुड़ी व्यवस्थाओं को देखा है. इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम रखने के दिशा निर्देश दिए है. पोर्टल शुरू होते ही मैंने सबसे पहले संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग की है. यह व्यवस्था डिजिटलाइजेशन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है."

     

    इस तरह करें आरती दर्शन के लिए बुकिंग

    मंदिर के सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने बताया, "श्रद्धालु भस्म आरती और शयन आरती के लिए मंदिर की अधिकृत वेबसाइट (https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in) के माध्यम से ही बुकिंग कर सकेंगे. संध्या आरती की ऑनलाइन बुकिंग हर रोज दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी और शयन आरती की ऑनलाइन बुकिंग शाम 4 बजे से शुरू होगी. दोनों ही आरतियों के लिए प्रत्येक व्यक्ति शुल्क 250 तय किया गया है. बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी."

    दोनों आरती के लिए इस गेट से मिलेगी एंट्री

    भस्म आरती और शयन आरती दोनों आरतियों के लिए मंदिर में बुकिंग करके आने वाले दर्शनार्थियों को गेट नंबर 1 से प्रवेश मिलेगा. संध्या आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय शाम 6 बजे तक है. वहीं शयन आरती के लिए प्रवेश का अंतिम समय रात 10 बजे तक रहेगा.

    बिना बुकिंग वालों को भी मिलेंगे दर्शन

    मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने राहत भरी खबर दी है. उन्होंने बताया, "बिना बुकिंग वाले श्रद्धालु चिंता न करें. उन्हें भी आरती के दौरान चलित दर्शन करने दिया जाएगा. बुकिंग वाले श्रद्धालुओं को पूरी आरती दर्शन लाभ मिलेंगे और बिना बुकिंग वालो को सामान्य दर्शन कर चलते जाना होगा."

     

     

      मंदिर में अब तक सिर्फ सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में ही पूर्व से बुकिंग और 200 शुल्क तय है. इसके अलावा शीघ्र दर्शन के लिए 250 रुपए शुल्क तय है. साल 2026 में मंदिर समिति ने नवाचार करते हुए मंदिर में होने वाली संध्या एवं शयन आरती के लिए भी 250 रुपए प्रति श्रद्धालु शुल्क निर्धारित कर दिया है."

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here