More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशIndore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से...

    Indore में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, महारानी रोड-पाटनीपुरा में सड़कों से हटाया अतिक्रमण

    इंदौर। पिछले कई दिनों से बंद पड़ी निगम (Corporation) की मुहिम दो दिनों से फिर शुरू हो गई है। कल निगम की रिमूवल टीमों (Removal Teams) ने बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर शहर के कई व्यस्ततम क्षेत्रों और मार्गों पर कार्रवाई का अभियान चलाया और सडक़ों और फुटपाथों तक किए गए कब्जे हटाने के साथ-साथ वहां फैैलाया गया 5 ट्रक सामान जब्त कर लिया। इस दौरान कई जगह विवाद भी हुए। सीतलामाता बाजार में पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के बाद कल पूरा बाजार खुल-खुला नजर आ रहा था।

    दो दिन पहले नगर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने अफसरों की बैठक लेकर बाजारों से कब्जे से हटाने का अभियान शुरू करने के निर्देश दिए थे, क्योंकि कई क्षेत्रों में बाजारों की स्थिति बदतर है और वहां आए दिन सडक़ों तक हुए कब्जों के कारण जाम की स्थिति बनती है। अपर आयुक्त आकाशसिंह और कई अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में रिमूवल टीमों को कार्रवाई के लिए भेजा और कई जगह अधिकारी भी खुद मौके पर पहुंचे। अपर आयुक्त सिंह ने राजबाड़ा, खजूरी बाजार, गोपाल मंदिर क्षेत्र और उसके आसपास के कई क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर स्थिति देखी और उसके बाद निगम की रिमूवल टीमों ने दुकानों के बाहर तक हुए कब्जे और फुटपाथ खाली कराना शुरू कर दिए। निगम की कार्रवाई को लेकर कई दुकानदारों ने विरोध भी दर्ज कराया और खजूरी बाजार से लेकर आसपास के कुछ दुकानदारों ने दुकानें भी बंद कर दी थीं। अफसरों ने समझाइश दी कि नियम सभी के लिए एक जैसे हैं। दुकानों के बाहर डमी और शो पीस लटकाने से कब्जे बढ़ते हैं। उक्त क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान फुटपाथों और सडक़ों तक फैलाया गया दो ट्रक सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही परदेशीपुरा से एलआईजी, पाटनीपुरा से आस्था टाकिज, महारानी, रोड, खातीपुरा, रानीपुरा, सियागंज, जवाहर मार्ग और आसपास के कई क्षेत्रों में निगम की रिमूवल टीम पहुंची और सडक़ों तथा फुटपाथ तक रखे गए सामान जब्त कर लिए। इन स्थानों से भी तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। सीतलामाता बाजार में यातायात पुलिस और निगम के अधिकारियों ने वाहनों को एक कतार में लगाने और दुकानों के कब्जे बाहर तक नहीं करने की चेतावनी दी थी, जिसके चलते कल सीतलामाता बाजार पूरी तरह खुला-खुला नजर आने लगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here