राजस्व प्रकरणों के निस्तारण और फार्मर रजिस्ट्री पर जिला कलक्टर का फोकस
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर लंबित राजस्व कोर्ट केस, प्रकरणों के निस्तारण, फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण तथा संपर्क पोर्टल परिवादों की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने उपखण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व अधिकारी सजगता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए बकाया प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
28 फरवरी तक फार्मर रजिस्ट्री पूर्ण करने के निर्देश
उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण की उपखंडवार समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के एक्टिव डाटा के अनुसार 28 फरवरी तक शत-प्रतिशत पंजीकरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
साथ ही उपखंड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को लंबित कोर्ट केसों का नियमों के अनुसार नियमित निस्तारण करने को कहा गया।
बजट घोषणाओं और भूमि आवंटन को प्राथमिकता
जिला कलक्टर ने बजट घोषणाओं एवं क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि राजस्थान सम्पर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं स्टार मार्क के बकाया प्रकरणों का निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए।
ई-फाइल प्रणाली पर जोर
उन्होंने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप संपर्क पोर्टल पर प्रत्येक प्रकरण की प्रभावी मॉनिटरिंग करते हुए संतुष्टिपूर्ण समाधान कराने के निर्देश दिए। असंतुष्टि दर्ज कराने वाले परिवादियों से नियमित संपर्क स्थापित कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित करने को कहा गया।
ई-फाइल प्रणाली को उपखंड अधिकारी कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में शत-प्रतिशत लागू करने तथा फाइलों का न्यूनतम समय में निस्तारण करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम श्रीमती बीना महावर, अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश डागुर, उपखण्ड अधिकारी माधव भारद्वाज सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं तहसीलदार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


