प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्ती कार्रवाई में 920 किलो माल बरामद
अलवर। नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका ने बताया कि जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशन में शहर में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत शहर के मुख्य बाजार केड़लगंज पेट्रोल पंप के पास, खण्डेलवाल ट्रांसपोर्टर, अन्य ट्रांसपोर्टर प्रतिष्ठानों तथा एनईबी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में नगर निगम की टीम ने कार्रवाई की।
इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन विक्रेताओं एवं दुकानदारों के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए 920 किलोग्राम पॉलिथीन तथा 80 किलोग्राम डिस्पोजल सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यापारियों के खिलाफ 3600 रुपये के चालान काटे गए।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण रोक है। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे पर्यावरण के अनुकूल वैकल्पिक सामग्री का उपयोग करें और प्लास्टिक प्रतिबंध नियमों का पालन सुनिश्चित करें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


