प्रेरणादायी प्रवचन के बाद विहार में आचार्य विनित सागर महाराज का मार्ग में भव्य स्वागत
कठूमर। कस्बे के पारसनाथ जैन मंदिर से आचार्य श्री 108 विनित सागर महाराज ने खेरली कस्बे के लिए विहार किया। विहार के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
कठूमर स्थित पारसनाथ जैन मंदिर में विदाई प्रवचन देते हुए आचार्य श्री ने कहा कि देव, शास्त्र, गुरु और भगवान की आराधना नियमित रूप से और पूर्ण आस्था के साथ करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन के सभी संकटों और दुखों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने धर्म के मार्ग पर चलने और संयमित जीवन जीने की प्रेरणा दी।
विहार यात्रा के दौरान टैगोर पब्लिक स्कूल, अर्रूआ, दारौदा और खेरली में जैन समाज के लोगों द्वारा आचार्य श्री का भव्य स्वागत किया गया। खेरली पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विजयपाल जैन, सरूपचंद जैन, कैलाशचंद जैन, बसंत कुमार जैन, सतीश जैन, ब्रह्मचारी अमोलक प्रसाद जैन, विमल जैन, शीतल जैन, अशोक जैन, देवेंद्र जैन, मिथलेश जैन, मिन्नी जैन, अंजू जैन, जूली जैन, मालती जैन, मंजू जैन, प्रियंका जैन सहित अनेक जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे।
धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में सम्पन्न हुआ यह विहार कार्यक्रम जैन समाज के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का स्रोत बना।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


