जन अधिकार यात्रा के बाद विधानसभा घेराव में आरक्षण की मांग, कमलेश सैनी की सहभागिता
जयपुर। सैनी समाज के आरक्षण की मांग को लेकर आज 22 गोदाम, जयपुर में सी.पी. सैनी के नेतृत्व में जन अधिकार यात्रा आयोजित की गई। यात्रा के उपरांत समाज के लोगों ने विधानसभा घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अलवर से नगर परिषद की पूर्व सभापति एवं महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने सैनी समाज के अधिकारों और आरक्षण की मांग को समर्थन देते हुए कहा कि समाज को उसका संवैधानिक हक मिलना चाहिए।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सरकार से सैनी समाज को आरक्षण देने की मांग दोहराई।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की सक्रिय भागीदारी रही।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


