More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में सैन समाज का प्रदर्शन: बज्जू कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी...

    कठूमर में सैन समाज का प्रदर्शन: बज्जू कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी व फांसी की मांग

    कठूमर में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की उठाई मांग

    कठूमर। राजस्थान प्रान्तीय सैन समाज उत्थान समिति कठूमर ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार भानुप्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपकर बीकानेर जिले के बज्जू थाना क्षेत्र के रणजीतपुरा गांव में आठवीं कक्षा की 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    ज्ञापन में बताया गया कि 21 फरवरी को बालिका परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गई। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा तलाश के बाद बालिका का शव खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है।

    समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि घटना के विरोध में बज्जू में पिछले चार दिनों से धरना-प्रदर्शन जारी है। समाज के लोगों का कहना है कि अब तक केवल एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

    राजस्थान प्रान्तीय सैन समाज उत्थान समिति कठूमर तथा जिला सैन समाज ने प्रशासन से मांग की है कि सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए और उन्हें कठोरतम सजा दिलाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग उठाई गई।

    ज्ञापन सौंपते समय समाज के कई पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here