More
    Homeराजस्थानअलवरएपस्टीन फाइल प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप सिंह पुरी...

    एपस्टीन फाइल प्रकरण को लेकर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन

    मिनी सचिवालय गेट पर किया विरोध-प्रदर्शन, इस्तीफे की उठाई मांग

    अलवर। जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी के नेतृत्व में गुरुवार 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे मिनी सचिवालय के गेट पर एपस्टीन फाइल प्रकरण में हुए कथित खुलासों के विरोध में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ कथित देहिक शोषण के विरोध में जोरदार नारेबाजी की गई।

    इस दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं रामगढ़ से पूर्व विधायक साफिया खान भी शामिल हुईं।

    साफिया खान ने अपने संबोधन में कहा कि एपस्टीन फाइल में बच्चियों एवं महिलाओं के साथ गंभीर अपराधों के संदर्भ में कई नाम उजागर होने की बात सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि अन्य देशों में मंत्रियों ने नैतिकता के आधार पर इस्तीफे दिए हैं, लेकिन भारत में संबंधित पदाधिकारियों ने अब तक कोई त्यागपत्र नहीं दिया है।

    जिलाध्यक्ष श्रीमती कमलेश सैनी ने बताया कि काले वस्त्र पहनकर और सफेद टी-शर्ट पर “PM is compromised” लिखकर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लाम्बा एवं प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह चौधरी के निर्देशन में देशभर के जिलों में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।

    प्रदर्शन के दौरान “नरेंद्र मोदी शर्म करो”, “हरदीप पुरी इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए गए और आक्रोश व्यक्त किया गया।

    कार्यक्रम में नीतू संजय सैनी, एडवोकेट शकुंतला सैनी, एडवोकेट रुकमणी सैनी, उर्मिला सैनी, सुनीता राजकुमार शर्मा, डॉ. राजकुमारी सुलानिया, रेखा चौधरी, रामा देवी चांवरीया, कमला किरण सैनी, जुहूरी खान, तारा देवी शर्मा, लीलावती सैनी, मनीषा अंशुल सैनी, सीमा सैनी, बिना सैनी, मोहिनी कौर, भगवती सैनी, सुग्गा देवी जाटव, गुडी देवी चंदा सैनी, रामपति जाटव, चंद्रकला सैनी, सुशीला सैनी, लक्ष्मी सैन, अंगूरी सैनी, अंगूरी देवी, लिच्छमा देवी, प्रेम बाई सैनी सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here