मंदिर जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय में गणेश मूर्ति के साथ अनशन
थानागाजी। उपखंड कार्यालय परिसर में गणेश मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा मंदिर माफी की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को हटवाने की मांग को लेकर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने गणेश जी की मूर्ति के साथ उपखंड कार्यालय में धरना शुरू किया है और स्पष्ट कहा है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे।
पुजारी का आरोप है कि स्वयंभू प्रकट हुए गणेश जी महाराज की मंदिर माफी की भूमि पर लंबे समय से भूमि माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अतिक्रमण के कारण शिखर निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
उन्होंने बताया कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सूचना देने के बाद भी अनशन स्थल पर कोई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
उपखंड अधिकारी सविता शर्मा ने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


