More
    Homeलाइफस्टाइलन्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5...

    न्यू ईयर पार्टी में दिखना है सबसे अलग? तो अपनाएं ये 5 नेचुरल ब्यूटी टिप्स, चेहरे पर आएगा जबरदस्त ग्लो

    Home Remedies for Glowing Skin: नए साल पर खूबसूरत दिखने की चाह हर महिला की आज के समय में हर महिला चाहती है कि वह किसी पार्टी, शादी या खास मौके पर सुंदरता के मामले में सबसे अलग नजर आए. नए साल का जश्न हो और खूबसूरत दिखने की बात न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. ऐसे में अगर आप भी नए साल पर दूसरों से अलग और ज्यादा निखरी हुई दिखना चाहती हैं, तो महंगे मेकअप और ट्रीटमेंट्स पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ आसान और नेचुरल उपाय अपनाकर भी आप अपनी त्वचा को खूबसूरत और चमकदार बना सकती हैं|

    एलोवेरा है स्किन के लिए बेहद फायदेमंद

    ब्यूटीशियन और मेकअप आर्टिस्ट सुरभि शर्मा बताती हैं कि अगर आप नए साल पर अपनी स्किन में नैचुरल निखार चाहती हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करें. एलोवेरा को चेहरे पर लगाने से त्वचा को भरपूर नमी मिलती है और दाग-धब्बे व मुंहासे कम होने लगते हैं. यह एक नेचुरल मॉइस्चराइजर है, जो त्वचा को मुलायम बनाता है और चेहरे पर हेल्दी ग्लो लाता है. नियमित इस्तेमाल से स्किन फ्रेश और चमकदार दिखने लगती है, जिससे नए साल पर आपका लुक और भी खास बन जाता है|

    रात में देसी घी लगाने से मिलेगा नैचुरल ग्लो

    देसी घी भी स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. सुरभि शर्मा के अनुसार, घी में मौजूद विटामिन्स और पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं. इससे चेहरा सिर्फ हाइड्रेटेड ही नहीं रहता, बल्कि नैचुरली ग्लो भी करता है. यही वजह है कि दादी और नानी के नुस्खों में देसी घी का खास जिक्र मिलता है. अगर आपकी त्वचा रूखी हो गई है और आप नए साल पर सॉफ्ट और चमकदार स्किन चाहती हैं, तो रात में हल्की मात्रा में देसी घी चेहरे पर लगाकर सोएं. कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा|

    नारियल तेल से त्वचा को मिलेगी गहरी नमी

    नारियल का तेल त्वचा के लिए बेहद लाभदायक माना जाता है. यह त्वचा की प्राकृतिक सुरक्षा परत को मजबूत करता है और नमी को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है. इसके साथ ही नारियल तेल सूजन और जलन को कम करने का काम भी करता है. इसमें मौजूद सूजनरोधी गुण चिड़चिड़ी और डैमेज्ड स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. नियमित रूप से नारियल तेल लगाने से त्वचा सॉफ्ट, स्मूद और हेल्दी नजर आने लगती है|

    पपीता फेशियल से दूर होगी चेहरे की डलनेस

    अगर आपके चेहरे पर डलनेस की समस्या है, तो पपीता फेशियल आपके लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है. ब्यूटी एक्सपर्ट सुरभि शर्मा बताती हैं कि पका हुआ पपीता मैश करके चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करने से स्किन में जबरदस्त निखार आता है. पपीते में मौजूद एंजाइम्स टैनिंग को दूर करने और त्वचा में नेचुरल ग्लो लाने में मदद करते हैं. पपीता फेशियल करने के बाद चेहरे की डलनेस कम हो जाती है और स्किन फ्रेश व चमकदार दिखने लगती है|

    नए साल पर अपनाएं ये आसान उपाय

    नए साल पर खूबसूरत दिखने के लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे प्रोडक्ट्स या ट्रीटमेंट्स का सहारा लें. एलोवेरा, देसी घी, नारियल तेल और पपीता जैसी घरेलू चीजें आपकी त्वचा को अंदर से निखार सकती हैं. अगर आप इन नेचुरल ब्यूटी टिप्स को सही तरीके से फॉलो करती हैं, तो नए साल की हर पार्टी और समारोह में आपका चेहरा अलग ही चमक बिखेरेगा|

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here