राजस्थान पुजारी महासंघ ने किया स्थल निरीक्षण, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग; कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
अलवर। रविवार को अलवर शहर के ग्राम भाखेड़ा स्थित भगवान भोलेनाथ के मंदिर में असामाजिक तत्वों द्वारा मूर्तियों को पत्थरों से तोड़कर खंडित करने की घटना सामने आई है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश और दुख का माहौल है।
राजस्थान पुजारी महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र आचार्य के नेतृत्व में पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और मंदिर का जायजा लिया।
महासंघ ने पुलिस प्रशासन को मौके पर बुलाकर पूरी घटना की जानकारी दी तथा दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मंदिर की मूर्तियों को पुनः स्थापित कराने की भी अपील की गई।
महासंघ पदाधिकारियों ने कहा कि हाल के दिनों में मंदिरों में चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो चिंताजनक है। संगठन ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो राजस्थान पुजारी महासंघ आंदोलन की राह पर अग्रसर होगा।
इस दौरान संगठन के मोनू पंडित, महेश चंद शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा, योगानंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, योगेश चंद शर्मा, लोकेश शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


