More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

    प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प

    रायपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के दूरदर्शी नेतृत्व में देश को ऊर्जा आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप आज नागरिक न केवल बिजली व्यय में राहत पा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी सशक्त कदम बढ़ा रहे हैं।

    कोरबा जिले के खरमोरा निवासी हीरा राम साहू इस योजना से लाभान्वित होने वाले नागरिकों में से एक हैं। उन्हें योजना की जानकारी समाचार माध्यमों से प्राप्त हुई। योजना की विशेषताओं एवं अन्य जानकारी प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने अपने निवास पर सोलर पैनल स्थापित कराने का निर्णय लिया, जून 2025 में उन्होंने अपने घर पर 3 किलोवाट क्षमता का सौर संयंत्र स्थापित कराया, जिसकी कुल लागत लगभग 2 लाख 10 हजार रुपये आई। जिसमें केंद्र द्वारा 78 हजार रुपये तथा राज्य सरकार द्वारा 30 हजार रुपये का अनुदान प्रदान किया गया। इस प्रकार कुल 1 लाख 8 हजार रुपये की शासकीय सहायता प्राप्त होने से उन पर आर्थिक भार में कमी आई और योजना का लाभ उन्हें सहज रूप से प्राप्त हुआ।

    उनके परिवार में चार सदस्य हैं। पूर्व में उनके घर में विद्युत उपयोग मध्यम स्तर का था तथा प्रतिमाह विद्युत बिल एक नियमित व्यय के रूप में देय होता था। पैनल स्थापना के पश्चात पारंपरिक विद्युत पर उनकी निर्भरता लगभग समाप्त हो गई है। वर्तमान में उनका मासिक विद्युत बिल मात्र 30 से 70 रुपये के मध्य आ रहा है, इस बचत से उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत आर्थिक प्रबंधन में पर्याप्त सहूलियत प्राप्त हो रही है।

    पूर्व में सीएसईबी में कार्यरत रहे एवं वर्तमान में सेवानिवृत्त जीवन व्यतीत कर रहे हीरा राम साहू ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना वास्तव में आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी एवं लाभकारी है। इससे घरेलू व्यय में कमी आई है तथा स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के उपयोग से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की जनहितकारी योजनाएं नागरिकों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here