More
    Homeराजस्थानअलवरधरती का सीना चीर रहे थे खनन माफिया, वन विभाग की ताबड़तोड़...

    धरती का सीना चीर रहे थे खनन माफिया, वन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    अवैध खनन के खिलाफ कॉलेड गांव में छापा, जेसीबी और डंपर जब्त — चार आरोपियों पर मामला दर्ज

    थानागाजी। प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत वन चौकी के तहत आने वाले कॉलेड गांव में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और खनन सामग्री से भरे डंपर को जब्त किया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और अवैध गतिविधि पर रोक लगाई।

    जानकारी के अनुसार उपवन संरक्षक आर. के. हुड्डा के निर्देशों पर प्रतापगढ़ वन चौकी की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई का नेतृत्व वनपाल राम अवतार मीणा ने किया। टीम में राजेश कुमार, रघुवीर, रामवती और सीमा भाई सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।

    वन विभाग के अनुसार मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से खनन किया जा रहा था और डंपर के माध्यम से खनन सामग्री का परिवहन किया जा रहा था। टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों वाहनों को जब्त कर लिया और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

    वनपाल राम अवतार मीणा ने बताया कि इस प्रकरण में रामावतार पुत्र शीशपाल मीणा निवासी कॉलेड, शिवराम पुत्र कुशल मीणा निवासी कॉलेड, विश्राम पुत्र छाजूराम गुर्जर निवासी देव का देवरा तथा राजेंद्र उर्फ राजू निवासी झांकड़ी के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग द्वारा निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की इस कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा था और प्रशासन की सख्ती जरूरी थी।

    वन विभाग द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here