गूद्धा सिद्ध बाबा मेले में 4 मार्च को कुश्ती दंगल, 11 हजार का अंतिम कामड़ा बनेगा आकर्षण
बानसूर। समीपवर्ती ग्राम चुला में लोक देवता गूद्धा सिद्ध बाबा का वार्षिक मेला धूलंडी के अवसर पर 4 मार्च को भरेगा। मेले में आयोजित होने वाला कुश्ती दंगल इस बार भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगा, जिसमें राजस्थान सहित कई राज्यों के नामी पहलवान भाग लेंगे।
मेला प्रवक्ता एवं संयोजक ओ. पी. शर्मा ने बताया कि गूद्धा सिद्ध बाबा का यह पावन स्थल ग्रेनाइट के पहाड़ों पर स्थित है। यहां दूर-दूर से श्रद्धालु अपनी मनौतियां लेकर पहुंचते हैं और बाबा के दरबार में मत्था टेकते हैं।
उन्होंने बताया कि मेले में कुश्ती दंगल दोपहर से प्रारंभ होगा। दंगल में विभिन्न भार वर्गों की रोमांचक कुश्तियां कराई जाएंगी। अंतिम कामड़ा 11 हजार रुपये का रखा गया है, जो पहलवानों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।
कामड़े की राशि, शिल्ड और अन्य पुरस्कार स्थानीय तिवाड़ी परिवार की ओर से परंपरागत रूप से प्रदान किए जाते रहे हैं। ग्रामीणों और खेल प्रेमियों में मेले को लेकर उत्साह बना हुआ है।
हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और दर्शकों के पहुंचने की संभावना है। मेला समिति द्वारा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

