खेलो इंडिया और माय भारत के संयुक्त समन्वय से गौरी देवी महाविद्यालय में 8 मार्च को आयोजन होगा
अलवर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खेलो इंडिया और माय भारत के संयुक्त समन्वय से 8 मार्च को गौरी देवी महाविद्यालय अलवर में एथलेटिक्स लीग का आयोजन किया जाएगा।
माय भारत एवं युवा कार्यक्रम विभाग के उप निदेशक पंकज यादव तथा साई के प्रभारी शिव सैनी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देशभर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाना तथा उन्हें खेल गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली इस एथलेटिक्स लीग में छात्राओं को विभिन्न एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इससे युवतियों में खेल भावना का विकास होगा और वे शारीरिक व मानसिक रूप से सशक्त बन सकेंगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके भीतर आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को भी बढ़ावा दिया जाएगा। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं के भाग लेने की संभावना है और इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

