अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, महाविद्यालय में छात्राओं को सेमेस्टर परीक्षा के लिए किया प्रेरित
गंगापुर सिटी। राजकीय कन्या महाविद्यालय में प्राचार्य–विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम के तहत नोडल अधिकारी प्रो. रमेश बैरवा ने छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर चर्चा की।
संवाद के दौरान 8 मार्च को रविवार होने के कारण महाविद्यालय में 7 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई और छात्राओं को सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रो. रमेश बैरवा ने छात्राओं को 9 मार्च से शुरू होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर भी मार्गदर्शन दिया। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन करने और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छात्रवृत्ति से संबंधित प्रक्रिया के तहत छात्राओं की बायोमेट्रिक उपस्थिति भी दर्ज की गई। साथ ही छात्राओं द्वारा उठाई गई विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया गया।
इस अवसर पर मोनिका मीणा, शिवानी चतुर्वेदी, कोमल गौड़, काजल मीणा, राधा सैनी, दीक्षा मीना, काजल बैरवा, किरण मीणा, तन्नू बैरवा, सोनिया, खुशबू कुमारी बैरवा, आरती वैष्णव, मुस्कान मीना, निकिता खंगार, सपना सैनी, सोमवती कुमारी, पायल जाटव, कल्पना बैरवा, पायल बैरवा, मोनिका, प्रिया बैरवा, संजना बैरवा, आरती मोरवाल, नीतू बैरवा, चेल्सी मित्तल, खुशबू वैष्णव, नितेशी मीणा, पूनम मीणा, विनीता मीना, पूजा मीना, काजल, उर्वशी मीना, सानिया बानो, भूमिका कुमारी, भावना कुमारी, ज्योति सोनी, पूजा गुर्जर, काजल कुमारी वर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


