More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

    अलवर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

    विकास कार्यों को तय समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के जिला कलक्टर ने दिए निर्देश

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में प्रगतिरत आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्यों की विभागवार विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए।

    बैठक में जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी, आरएसआरडीसी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किए जा रहे आधारभूत संरचनागत कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय स्थापित कर सभी कार्यों को तय समय सीमा में पूर्ण कराया जाए।

    जिला कलक्टर ने पीडब्ल्यूडी के 65 से अधिक सड़क निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए कि कार्यों को और अधिक गति दी जाए, ताकि आमजन को इनका लाभ जल्द मिल सके। इसके साथ ही उन्होंने भवन निर्माण कार्यों में प्रतापगढ़, मालाखेड़ा और कठूमर कॉलेज भवन निर्माण, प्रतापगढ़ में तहसील भवन निर्माण, राजगढ़ कोर्ट कॉम्प्लेक्स निर्माण सहित छात्रावास और खेल स्टेडियम निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

    उन्होंने राजकीय चिकित्सालय एवं महिला व शिशु चिकित्सालय में आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को मार्च माह में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा चिकित्सा विभाग के स्वीकृत और प्रगतिरत 66 निर्माण कार्यों की भी समीक्षा कर उन्हें तय समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए।

    जिला कलक्टर ने आरएसआरडीसी द्वारा विश्वविद्यालय में भवन निर्माण, जिला चिकित्सालय में 100 बैड भवन निर्माण, क्रिटिकल केयर यूनिट निर्माण तथा उमरैण आईटीआई सहित अन्य निर्माण कार्यों को गति देने के निर्देश दिए।

    इसके साथ ही उन्होंने समसा के 50 से अधिक प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा कर उन्हें गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने तथा जल संसाधन विभाग को भाखेड़ा एनीकट निर्माण कार्य मार्च माह में पूरा कराने के निर्देश दिए।

    बैठक में पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता भूरी सिंह, सीएमएचओ डॉ. योगेन्द्र शर्मा, पीएमओ डॉ. सुनील चौहान, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक लक्ष्मण सिंह, एडीपीसी मनोज शर्मा, जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता संजय खत्रा सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here