More
    Homeराजस्थानअलवरयूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज करेगा महारैली

    यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज करेगा महारैली

    सवर्ण समाज की बैठक में 8 मार्च को दिल्ली जाने का निर्णय, महारैली में अलवर से 20 बसें रवाना होंगी

    अलवर। सकल सवर्ण समाज की ओर से गुरुवार को बस स्टैंड के पास स्थित खंडेलवाल धर्मशाला में गणमान्य नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूजीसी एक्ट के विरोध में 8 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली महारैली में भाग लेने का निर्णय लिया गया।

    बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सवर्ण समाज के आह्वान पर 8 मार्च रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली के समर्थन में अलवर से 20 बसें भेजी जाएंगी। इस संबंध में बसों की व्यवस्था और जिम्मेदारियां भी पदाधिकारियों को सौंपी गई।

    बैठक की अध्यक्षता राजपूत महासभा के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह ने की। बैठक में तय किया गया कि घोड़ाफेर चौराहा, भगसिंह चौराहा, अग्रवाल धर्मशाला के सामने, मालवीय नगर चौराहा तथा स्कीम नंबर 10 स्थित जैन भवन से 10 बसें रवाना होंगी, जबकि अलवर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी 10 बसें दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।

    बैठक में जिला व्यापार महासंघ के अध्यक्ष रमेश जुनेजा, संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता, राकेश अरोड़ा, संघर्ष समिति के पदाधिकारी विशंभर वशिष्ठ, अशोक आहूजा, विनोद शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, अवतार सिंह चौहान, अशोक शर्मा, सूरजभान गोड़, अमित छाबरा, दीवान चंद सेतिया, ओपी शर्मा, आकाश मिश्रा, जगराम पहलवान, पंडित विवेकानंद शर्मा, मुकेश विजय, महेश खंडेलवाल, भंवर उदयसिंह भाटी, अविनाश माथुर, गिरीश शर्मा, रामबाबू गोयल, दीपक तवर, गजेंद्र सिंह बडेर, मोना दुबे, रेनू मिश्रा, पंडित महेश शर्मा, अमित शर्मा, पंडित राजेंद्र शर्मा, विजेंद्र खंडेलवाल, देवराज शर्मा, प्रेम गुप्ता, भगवान सहाय शर्मा, हर्ष कुमार शर्मा, बालकृष्ण शर्मा सहित बड़ी संख्या में सकल सवर्ण समाज के लोग उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here