More
    Homeराजस्थानखैरथलपंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

    पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक

    15 मार्च को होगा सम्मेलन, अब तक 301 रजिस्ट्रेशन; कई राज्यों से युवक-युवतियों ने कराया पंजीकरण

    खैरथल। पंजाबी वेलफेयर सोसायटी अलवर एवं जिला पंजाबी समाज समिति खैरथल-तिजारा की संयुक्त बैठक खैरथल स्थित मोटेल रॉयल इन होटल में आयोजित की गई। बैठक में समाज के कई प्रमुख पदाधिकारी और गणमान्य सदस्य मौजूद रहे तथा आगामी पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान एक पत्रकार वार्ता भी आयोजित की गई।

    बैठक में पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष दीवान चंद सेतिया, जिला पंजाबी समाज समिति के अध्यक्ष कपिल शर्मा, महासचिव पंकज खुराना, सचिव गौरव वासुदेव, अलवर वेलफेयर सोसायटी के शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, खैरथल अध्यक्ष भारत गुलयानी, किशनगढ़ अध्यक्ष हेमंत भूगड़ा, मुखी गोविंद सोनी, मुखी जगदीश मुखीजा, हरमेश खुराना, डॉ. प्रदीप मलिक, डॉ. जितेंद्र तनेजा, राधेश्याम आहूजा, भारत कपूर, मदनलाल कालरा, सीए प्रमोद गाबा, मेघराज अदलखा, अशोक तनेजा, महिला विंग अध्यक्ष कमलेश खत्री, हरिकिशन तनेजा, डॉ. सुभाष चावला, हरीश ढींगरा, सुरजीत मदान, महेंद्र छाबड़ा, विक्की वासुदेव, प्रतीक वासुदेव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

    पंजाबी वेलफेयर सोसायटी के जिला अध्यक्ष दीवान चंद सेतिया ने बताया कि 15 मार्च को आयोजित होने वाले पंजाबी युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने बताया कि सम्मेलन के लिए अब तक 301 युवक-युवतियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में विवाह संबंधों को लेकर आ रही समस्याओं का समाधान करना और युवक-युवतियों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है।

    जिला पंजाबी समाज समिति के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि खैरथल-तिजारा जिला बनने के बाद खैरथल में यह पहला परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाना और आपसी संवाद को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश और दिल्ली सहित कई राज्यों से युवक-युवतियों का पंजीकरण हुआ है।

    महासचिव पंकज खुराना ने समाज के अधिक से अधिक लोगों से सम्मेलन में भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की। वहीं अलवर शहर अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी ने भी समाज के सभी वर्गों से सहयोग और सहभागिता का आह्वान किया।

    खैरथल अध्यक्ष भारत गुलयानी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए समाज के लोगों से बड़ी संख्या में भाग लेने का आग्रह किया। वहीं मुखी गोविंद सोनी, किशनगढ़ मुखी जगदीश मुखीजा और किशनगढ़ अध्यक्ष हेमंत भूगड़ा ने भी समाज से एकजुट होकर सम्मेलन को सफल बनाने की अपील की।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here