More
    Homeराजस्थानअलवरप्रताप ऑडिटोरियम में 8 मार्च को होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला...

    प्रताप ऑडिटोरियम में 8 मार्च को होगा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का जिला स्तरीय समारोह

    महिला सशक्तिकरण पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, एडीएम सिटी बीना महावर को बनाया प्रभारी अधिकारी

    अलवर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से 8 मार्च को प्रताप ऑडिटोरियम में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं भाग लेंगी।

    कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा महिलाओं से संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।

    जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) श्रीमती बीना महावर को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं महिला अधिकारिता विभाग के उप निदेशक श्री ऋषीराज सिंगल को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है, जो कार्यक्रम की तैयारियों और समन्वय का कार्य देखेंगे।

    कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को भी रेखांकित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने की भी संभावना है। प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और महिला दिवस को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here