More
    Homeराजस्थानअलवरलेफ्टिनेंट चिराग शर्मा का कठूमर क्षेत्र में ऐतिहासिक स्वागत

    लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा का कठूमर क्षेत्र में ऐतिहासिक स्वागत

    खेरली से ब्रह्मपुरा तसई तक जुलूस, फूल बरसाकर ग्रामीणों ने किया स्वागत

    कठूमर। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव ब्रह्मपुरा (तसई) पहुंचने पर चिराग शर्मा का खेरली से कठूमर और ब्रह्मपुरा गांव सहित पूरे क्षेत्र में भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और ग्रामीणों ने अपने गांव के बेटे का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।

    नवनियुक्त लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा ने कठूमर पहुंचकर जैन अहिंसा सर्किल पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र और देश की खुशहाली की कामना की। समाजसेवी भूमि दत्त शर्मा ने बताया कि ब्रह्मपुरा तसई निवासी लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा पुत्र सुनील शर्मा लेफ्टिनेंट बनने के बाद पहली बार अपने घर लौटे हैं, जिस पर पूरे गांव में उत्सव का माहौल बन गया।

    लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा के ताऊ नरेंद्र शर्मा, वेद शर्मा, अनिल शर्मा और चाचा प्रदीप शर्मा ने बताया कि खेरली मोड़, खेरली विद्या स्थली, टोल, टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित कई स्थानों पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। कठूमर के जैन अहिंसा सर्किल पर डॉ. रामस्वरूप दुरेजा, रिंकू दुरेजा, बृजेश चौधरी सहित कई लोगों ने उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा सब्जी मंडी, मानपुर और तसई गांव में भी गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

    ग्रामीणों ने हर घर से फूल बरसाकर और फूल-मालाओं से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा को खुली जीप में बैठाकर ढोल-नगाड़ों और “भारत माता की जय” के नारों के साथ पूरे गांव में जुलूस निकाला गया।

    भावुक क्षणों में झलका गर्व

    इस दौरान लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा के माता-पिता और परिजनों ने भावुक होकर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि कठिन ट्रेनिंग के बाद चिराग ने यह मुकाम हासिल किया है, जिससे पूरे परिवार और गांव को गर्व महसूस हो रहा है।

    गांव के प्रवेश द्वार से लेकर उनके घर तक ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ जश्न मनाया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के बुजुर्ग, युवा और बच्चे उन्हें देखने और बधाई देने के लिए एकत्र हुए।

    ग्रामीणों का कहना है कि लेफ्टिनेंट चिराग शर्मा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे अन्य युवाओं को भी सेना में जाकर देश सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here