More
    Homeराज्यगुजरातT20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर Axar Patel के पिता...

    T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर Axar Patel के पिता बोले—मैंने पहले ही कहा था कि टीम जीतेगी

    गुजरात।भारत के टी-20 वर्ल्ड कप जीतने से पूरे देश में खुशी की लहर है. इस बीच टीम इंडिया के उपकप्तान अक्षर पटेल के पिता राजेश पटेल ने भी अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बयान दिया है. उन्होंने टीम की सराहना करते हुए पूरे टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि टीम ने मिलकर शानदार मेहनत की है, जिसके दम पर भारत यह कप जीतने में सफल रहा. साथ ही उन्होंने अक्षर पटेल के योगदान पर भी गर्व जताया। 

    'अक्षर पटेल का प्रदर्शन पूरे देश और परिवार के लिए गर्व की बात'

    राजेश पटेल ने कहा कि अक्षर ने जो भी प्रदर्शन किया, वह देश के लिए और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है. उन्होंने बताया कि एक पिता के तौर पर उनकी हमेशा यही इच्छा रहती है कि उनका बेटा ऐसा प्रदर्शन करे जिससे हर गुजराती और पूरे देश के लोगों को गर्व महसूस हो. उन्होंने कहा कि जब सेमीफाइनल में अक्षर ने अच्छा प्रदर्शन किया था, तो मेने उससे ये पहले ही कहा था कि आज तो तूने अच्छा कर दिया, मगर फाइनल में भी अच्छा प्रदर्शन करके देश को कप जीता देना। बता दें कि भारत ने वर्ल्डकप फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से धूल चटा दी. अहमदाबाद में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी की और 5 विकेट गवा कर 255 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ ही भारत ने तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब (2007, 2024, 2026) अपने नाम कर लिया, और खास बात यह रही कि यह जीत भारत ने अपनी ही धरती पर हासिल की। 

    घर के बाहर लोगों ने लगाए ‘अक्षर-अक्षर’ या ‘बापू-बापू’ के नारे 

    राजेश पटेल ने बताया कि जैसे ही मैच खत्म हुआ, उन्हें घर के बाहर बुलाया गया. बाहर आकर उन्होंने देखा कि बड़ी संख्या में लोग उनके घर के बाहर जमा थे और ‘अक्षर-अक्षर’ या ‘बापू-बापू’ के नारे लगा रहे थे. उन्होंने कहा कि आज अक्षर ने अच्छा प्रदर्शन किया, इसलिए लोग उसका नाम ले रहे हैं और जो भी उसने देश के लिए किया है, उस पर उन्हें गर्व है। राजेश पटेल ने बताया कि सुबह अक्षर का फोन भी आया था. उस दौरान उन्होंने बेटे को बधाई दी और कहा कि उसके प्रदर्शन से नडियाद ही नहीं बल्कि पूरे गुजरात के लोग बेहद खुश हैं. उन्होंने कहा कि अक्षर और पूरी भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत को यह जीत मिली है, जिससे पूरा देश खुशी मना रहा है। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here