डॉ. आर.सी. गुप्ता ने किया प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोनयन, जल्द बनेगी नई प्रदेश कार्यकारिणी
जयपुर। राष्ट्रीय सवर्ण दल मुख्यालय दुबे के पड़ाव, अलीगढ़ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आर.सी. गुप्ता ने राजस्थान प्रदेश के लिए मूलचंद अग्रवाल को दल का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में राजस्थान प्रदेश कार्यालय द्वारा भी पुष्टि करते हुए जानकारी दी गई।
बताया गया कि मूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में शीघ्र ही राजस्थान प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा और संगठन को मजबूत बनाने के लिए विभिन्न स्तरों पर विस्तार किया जाएगा।
इस अवसर पर दल के प्रदेश मुख्य संरक्षक देशबंधु जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय सवर्ण दल का मिशन 2030 तक राजनीति की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव लाना है। उन्होंने कहा कि दल का मुख्य उद्देश्य राजनीतिक आरक्षण, काले कानूनों से मुक्ति तथा समान शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अधिकारों से युक्त भारत का निर्माण करना है।
उन्होंने विश्वास जताया कि मूलचंद अग्रवाल के नेतृत्व में संगठन प्रदेश में और अधिक सक्रिय होकर समाज के मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


