More
    Homeराजस्थानअलवरवार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, पेंशनर्स से जल्द सत्यापन कराने की...

    वार्षिक भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू, पेंशनर्स से जल्द सत्यापन कराने की अपील

    ई-मित्र, मोबाइल एप और ओटीपी के माध्यम से वार्षिक भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य, जिले में 29 हजार से अधिक पेंशनर्स का सत्यापन शेष

    अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनर्स के लिए वर्ष 2026 का वार्षिक भौतिक सत्यापन प्रारम्भ कर दिया गया है। उन्होंने सभी पेंशनर्स से अपील की है कि वे शीघ्र अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवा लें।

    उन्होंने बताया कि पेंशनर्स अपने नजदीकी ई-मित्र कियोस्क पर जाकर अंगुली की छाप के माध्यम से सत्यापन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशन विभाग द्वारा जारी मोबाइल एप के माध्यम से घर बैठे अपने मोबाइल पर फेस कैप्चर कर निःशुल्क सत्यापन कराया जा सकता है।

    इसके साथ ही पेंशनर्स अपने क्षेत्र के पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर पेंशन पीपीओ में दर्ज मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से या ई-मित्र प्लस मशीनों के जरिए भी निःशुल्क सत्यापन करवा सकते हैं। यदि इन माध्यमों से सत्यापन नहीं हो पाता है तो संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी या विकास अधिकारी) के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से भी सत्यापन कराया जा सकता है।

    उप निदेशक ने बताया कि जिले में वर्तमान में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 2 लाख 51 हजार 212 पेंशनर्स लाभ प्राप्त कर रहे हैं, जिनमें से 29 हजार 169 पेंशनर्स का सत्यापन अभी बकाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशन राशि का भुगतान नहीं किया जाएगा।

    उन्होंने यह भी बताया कि जिन पेंशनर्स का बैंक खाता राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से राजस्थान ग्रामीण बैंक में परिवर्तित हो गया है और जिन्होंने अभी तक अपने पेंशन पीपीओ में खाता अपडेट नहीं करवाया है, वे संबंधित कार्यालय में संपर्क कर अपना खाता अपडेट करवा लें, अन्यथा पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो पाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here