More
    Homeराजस्थानअलवरमहावीर जयंती अवकाश को लेकर असमंजस

    महावीर जयंती अवकाश को लेकर असमंजस

    जैन समाज ने महावीर जयंती की तिथि 30 मार्च बताते हुए सरकार से अवकाश संशोधित करने की उठाई मांग

    कठूमर। महावीर जयंती के सरकारी अवकाश को लेकर इस बार असमंजस की स्थिति बन गई है। पंचांग के अनुसार महावीर जयंती 30 मार्च को मनाई जाएगी, जबकि केंद्र व राज्य सरकार के अवकाश कैलेंडर में इसका अवकाश 31 मार्च घोषित किया गया है।

    जैन पंडित सोनेश शास्त्री जैन के अनुसार पंचांग की तिथि चैत्र शुक्ल त्रयोदशी 30 मार्च को पड़ रही है और इसी दिन भगवान महावीर का जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। ऐसे में पूरे देश में सरकारी अवकाश भी 30 मार्च को ही घोषित किया जाना चाहिए।

    इस संबंध में जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, मंत्री नरेश जैन, धर्म जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष इंद्रा जैन तथा कोषाध्यक्ष शिप्रा जैन ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बताया कि भगवान महावीर के जन्म कल्याणक की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। जैन समुदाय ने राज्य सरकार से अवकाश की तिथि में संशोधन करने की मांग की है।

    वहीं समाज के प्रतिनिधियों में पूर्व अध्यक्ष विजयपाल जैन, बसंत कुमार जैन, कैलाश जैन, सरूपचंद जैन, अशोक जैन, लोकेश जैन और संजय जैन ने भी मुख्यमंत्री और सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र भेजकर मांग रखी है कि जैन पंचांग और मान्यता प्राप्त तिथि कैलेंडर के अनुसार वर्ष 2026 में भगवान महावीर का जन्म कल्याणक चैत्र शुक्ल त्रयोदशी 30 मार्च (सोमवार) को है।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अवकाश कैलेंडर में इसे 31 मार्च दर्शाया गया है, जिससे समाज में असमंजस की स्थिति बन रही है। इसलिए 30 मार्च को ही महावीर जयंती का सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here