अलवर में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श
अलवर। अलवर शहर की स्कीम नंबर-3 बसंत विहार कॉलोनी स्थित प्लॉट नंबर 115 पर 15 मार्च को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नि:शुल्क चिकित्सा एवं जांच शिविर आयोजित किया जाएगा।
शिविर के पुण्यार्जक जयंती प्रसाद जैन ने बताया कि यह शिविर स्वर्गीय सावित्री देवी की पुण्य स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में हृदय रोग, फेफड़ों के रोग तथा नसों से संबंधित रोगों की जांच की जाएगी। इसके अलावा प्रसूति, बांझपन एवं स्त्री रोग से संबंधित परामर्श और जांच भी नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, होल्टर, बीटीसीटी सहित अन्य आवश्यक जांचें नि:शुल्क की जाएंगी और जरूरतमंद मरीजों को दवाइयों का वितरण भी मुफ्त किया जाएगा।
इस शिविर में स्वर्ण पदक विजेता डॉ. शैलेश जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रीति अग्रवाल सहित अन्य अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। आयोजकों ने शिविर में आने वाले मरीजों से अनुरोध किया है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, जिससे उपचार में सुविधा हो सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

