More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रराहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बयान, कहा—जल्द करूंगा...

    राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बयान, कहा—जल्द करूंगा बड़ा खुलासा

    महाराष्ट्र | सरकार में उपमुख्यमंत्री और नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी के नेता रहे दिवंगत अजित पवार के प्लेन हादसे के मामले में विधायक रोहित पवार ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की.राहुल से मुलाकात के बाद नेश्नलिस्ट कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के नेता और विधायक रोहित ने कहा कि मैं दो दिन बाद बड़ा खुलासा करूंगा.  पवार  का कहना है कि राहुल गांधी ने उन्हें एक अहम सुझाव दिया है, जिसका खुलासा वह दो दिन बाद करेंगे. रोहित पवार के मुताबिक राहुल गांधी ने यह भी कहा है कि वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने बतौर पायलट कई अहम बातें भी साझा की हैं. रोहित पवार ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर अब तक FIR दर्ज क्यों नहीं की जा रही है और कौन किसे बचाने की कोशिश कर रहा है.एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि मेरी राहुल गांधी से करीब 30 मिनट की मुलाकात हुई है. मैं उनका आभार व्यक्त किया है. आज देश में तमाम मुद्दे हैं और बतौर नेता प्रतिपक्ष वह उनसे भी लड़ रहे हैं.बकौल पवार, राहुल इस बात को लेकर अचरज में दिखे कि इतने बड़े नेता का एक्सीडेंट होने के बाद भी एफआईआर नहीं हो रही है.पवार ने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि वह हर स्थिति में हमारी मदद करेंगे. मुझे एलओपी ने कुछ अहम सुझाव दिए हैं, उनके बारे में मैं दो दिन बाद खुलासा करूंगा. राहुल गांधी के सुझावों के संदर्भ में जुड़े सवाल पर रोहित ने कहा कि मैं सही जगह और सही समय पर खुलासा करूंगा.यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी को भी शक है कि अजित पवार का प्लेन हादसा एक साजिश है? पवार ने कहा कि साजिश है या नहीं है, यह तो जांच का विषय है लेकिन हमारी चिंता है कि आखिर एक एफआईआर क्यों नहीं हो रही है. जांच क्यों नहीं हो रही और महाराष्ट्र की जनता के सामने सच सामने क्यों नहीं आने दिया जा रहा है?

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here