More
    Homeराजस्थानअलवरकस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तुसारी में शैक्षिक किशोरी मेला आयोजित, 12 स्कूलों...

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तुसारी में शैक्षिक किशोरी मेला आयोजित, 12 स्कूलों की 315 बालिकाओं ने लिया भाग

    कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तुसारी में शैक्षिक किशोरी मेला 

    कठूमर। कठूमर उपखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय तुसारी में शुक्रवार को समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय शैक्षिक किशोरी मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में क्षेत्र के 12 विद्यालयों से आई लगभग 315 बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके अलावा स्थानीय विद्यालयों की छात्राओं ने भी विभिन्न गतिविधियों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    किशोरी मेले में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान विषयों पर आधारित शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ स्वच्छता जागरूकता और मनोरंजन से जुड़े करीब 25 स्टॉल लगाए गए। सभी स्टॉलों पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता तथा ज्ञान का प्रदर्शन किया।

    विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रोशनी चौधरी ने बताया कि मेले का शुभारंभ मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षिक मेलों से विद्यार्थियों को नई चीजें सीखने, अपनी प्रतिभा दिखाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर मिलता है

    कार्यक्रम के दौरान मनीषा कुमारी, बिनेश कुमारी, कमलेश कुमारी और पीओ बाबूलाल सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने मिलकर मेले की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संचालित किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here