More
    Homeराजस्थानअलवरगैस सिलेंडर संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    गैस सिलेंडर संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    सिलेंडर कीमत के विरोध में पीएम का पुतला दहन

    कठूमर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा भरतपुर सांसद संजना जाटव के मार्गदर्शन में कठूमर–खेड़ली क्षेत्र में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों की कथित कमी और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नाराजगी जताई।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गैस सिलेंडरों की बढ़ती कीमतों और आपूर्ति संबंधी समस्याओं के कारण आम जनता, छोटे व्यापारियों तथा सामाजिक आयोजनों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे जनविरोधी नीति बताते हुए सरकार से तत्काल राहत देने की मांग की।

    इस मौके पर पूर्व प्रधान गोपाल सिंह नरूका, खेड़ली ब्लॉक अध्यक्ष हरिकिशन मीना, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कठूमर धर्मपाल यादव (नंगली), शहर अध्यक्ष अजय जाटव, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सरपंच, पीसीसी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, युवा नेता सोमेश्वर सिंह चौधरी, भोला, विजेंद्र सरपंच, मंडल अध्यक्ष विजेंद्र राम मीणा, जगदीश, पुरुषोत्तम सैनी, संतोष ठेकेदार, योगेश राजोरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here