बंगाल ओपिनियन पोल में भाजपा को बढ़त की उम्मीद
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही आईएएनएस-मैटराइज का ओपिनियन पोल सामने आया है। इस सर्वे में राज्य की जनता से यह राय ली गई कि आगामी चुनाव में किस दल के सिर सत्ता का ताज सजेगा।
ओपिनियन पोल के अनुसार मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लगातार चौथी बार सत्ता में आने का अनुमान जताया गया है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार अधिक सीटें जीतने की संभावना व्यक्त की गई है।
सर्वे के मुताबिक 294 सदस्यीय विधानसभा में टीएमसी को 155 से 170 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि भाजपा के खाते में 100 से 115 सीटें आने की संभावना जताई गई है। अन्य दलों को 5 से 7 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
वोट शेयर के अनुमान में टीएमसी को 43 से 45 प्रतिशत मत मिलने की संभावना जताई गई है। वहीं एनडीए को 41 से 43 प्रतिशत और अन्य दलों को 13 से 15 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाने हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


