More
    Homeराजनीतिराज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस का नया आरोप

    राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस का नया आरोप

    कांग्रेस विधायकों को धमकाने के मामले में जांच शुरू

    बेंगलुरू। राज्यसभा चुनाव से पहले ओडिशा की सियासत में हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस विधायक दल के उपनेता अशोक कुमार दास ने पार्टी के विधायकों को खरीदने और डराने-धमकाने का आरोप लगाते हुए बेंगलुरू के बिदादी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है।

    शिकायत के अनुसार ओडिशा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा अतिरिक्त उम्मीदवार उतारे जाने के बाद कांग्रेस को अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त का अंदेशा था। इसी कारण कांग्रेस के आठ विधायक 12 मार्च से बेंगलुरू के वंडरला क्षेत्र के पास स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं।

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि 15 मार्च को चार अज्ञात व्यक्ति होटल पहुंचे और अपने साथ एक ब्लैंक चेक लेकर आए। उन्होंने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग करने के लिए करोड़ों रुपये का लालच दिया। जब विधायकों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो आरोपियों ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

    अशोक कुमार दास ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपियों ने ओडिशा लौटने पर जान से मारने तक की धमकी दी। कांग्रेस ने पुलिस को दी गई शिकायत में चार व्यक्तियों—बीरेंद्र प्रसाद, सुरेश, अजीत कुमार साहू और सिमाचल मोहकुड—की पहचान भी बताई है।

    बेंगलुरू पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपों की कानूनी जांच शुरू कर दी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here