होमगार्ड के 409 पदों के लिए 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल
अलवर। जिले में होमगार्ड के 409 पदों के लिए दक्षता परीक्षा सोमवार से पुलिस लाइन ग्राउंड में शुरू हो गई है। यह भर्ती प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी, जिसमें 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं।
भर्ती के दौरान अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता, माप-तौल तथा अन्य आवश्यक परीक्षण किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार इस भर्ती में अलवर केंद्र के अंतर्गत खेड़ली, तिजारा और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्रों के अभ्यर्थी भी शामिल होंगे।
कुल 409 पदों में से 322 पद अलवर जिले के लिए तथा 87 पद दौसा जिले के लिए निर्धारित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया को सुचारु एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है। बिना आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया का संचालन निदेशालय गृह रक्षा राजस्थान द्वारा गठित बोर्ड की निगरानी में किया जा रहा है, ताकि योग्य अभ्यर्थियों का चयन सुनिश्चित हो सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


