भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को नई दिल्ली में सम्मान समारोह आयोजित किया। इस दौरान पिछले लगभग एक साल में पांच आईसीसी ट्रॉफीज जीतने का जश्न मनाया गया। साथ ही भारतीय क्रिकेटरों को अलग-अलग अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया। समारोह के दौरान एंकर हर्षा भोग्ले ने वैभव सूर्यवंशी, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के साथ रैपिड फायर राउंड खेला। इस दौरान चारों ने कुछ हैरान कर देने वाले जवाब दिए। आइए जानते हैं…
हर्षा भोग्ले का पहला सवाल था- बड़े होते हुए क्रिकेटिंग आइडल कौन रहे?
अभिषेक शर्मा: युवराज सिंह
संजू सैमसन: सचिन तेंदुलकर
हार्दिक पांड्या: वसीम जाफर
वैभव सूर्यवंशी: ब्रायन लारा और युवराज सिंह
हर्षा भोग्ले का दूसरा सवाल: पहला वीडियो गेम?
अभिषेक शर्मा: मुझे लगता है सभी ने यह खेला होगा। क्रिकेट जीरो सेवन, ई.ए स्पोर्ट्स, वह मेरा पहला वीडियो गेम था।संजू सैमसन: जीटीए वाई सिटी हार्दिक पांड्या: डब्ल्यूडब्ल्यूई (इस पर सब हंसने लगे) वैभव सूर्यवंशी: सर मैं वीडियो गेम खेलता ही नहीं हूं।इस पर हर्षा ने कहा- क्योंकि लोग कहते हैं आपका क्रिकेटिंग गेम वीडियो गेम की तरह ही है। वैभव के जवाब पर ईशान किशन भी हंसते हुए कुछ कहते दिखे।
हर्षा भोग्ले का अगला सवाल: पहली कार या पहली बाइक?
अभिषेक शर्मा: एक्टिवा स्कूटी, उससे मैं मैदान पर प्रैक्टिस के लिए जाता था।संजू सैमसन: वैगन आर कारहार्दिक पांड्या: मारुति 800, कांच पीछे से खुलने वाली।वैभव सूर्यवंशी: मैंने सर अभी तक नहीं ली है। (इस पर सब हंसने लगे)बता दें कि राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 के बाद सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें टाटा कर्व कार इनाम के तौर पर मिली थी। बिहार के लाल ने इस सत्र में कमाल का प्रदर्शन किया जिसका अब उन्हें फल मिला था। दिलचस्प बात यह है कि वैभव इस कार को चला नहीं पाए। इसका सबसे बड़ा कारण उनकी उम्र है। दरअसल, अभी वह सिर्फ 14 साल के हैं और उनका ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं बना है।
हर्षा भोग्ले का अगला सवाल: पहला मैच जो स्टेडियम में देखा हो?
संजू सैमसन: मेरे लिए वह एक आईपीएल मैच था, जिसका मैं हिस्सा था। कभी अलग से जाकर स्टेडियम में मैच नहीं देखा।
हर्षा भोग्ले का अगला सवाल: पसंदीदा फिल्म या पसंदीदा एक्टर?अभिषेक शर्मा: पसंदीदा मूवी थ्री इडियट्स है, मैंने उस मूवी को काफी एंजॉय किया। और पसंदीदा एक्टर हमेशा बदलता रहता है। यह उस पर निर्भर करता है कि मैं कौन सी मूवी देख रहा हूं। संजू सैमसन: रजनीकांत सर की कोई भी मूवी।हार्दिक पांड्या: मेरी पसंदीदा फिल्म थोड़ी सी अलग है। मेरी पसंदीदा फिल्म गॉडजिला है। मैंने यह फिल्म हॉल में जाकर सबसे ऊपर वाली सीट पर बैठकर देखी थी। एक्टर नहीं है कोई।वैभव सूर्यवंशी: धुरंधर मूवी पसंद है सर।

