शताब्दी पुरुष का अग्रवाल धर्मशाला में सर्व समाज द्वारा आयोजित होगा अभिनंदन समारोह
कामां। कस्बा कामां में मंगलवार को दोपहर 12 बजे अग्रवाल धर्मशाला में सर्व समाज की ओर से शताब्दी पुरुष एवं भरतपुर के पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि संघर्षमय और गौरवपूर्ण जीवन के सौ वर्ष पूरे कर चुके पंडित रामकिशन का कामां में भव्य अभिनंदन किया जाएगा। इस समारोह में कस्बा कामां सहित मेवात क्षेत्र के विभिन्न जाति, धर्म और राजनीतिक दलों के गणमान्य नागरिक भाग लेंगे।
कार्यक्रम में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) के संयोजक किसान नेता इन्दल सिंह जाट तथा डांग के “गांव बचाओ आंदोलन” के संयोजक मोहन सिंह गुर्जर भी शामिल होंगे।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का 100वां वर्ष देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तथा भरतपुर और डीग जिलों में शताब्दी पुरुष सम्मान के रूप में मनाया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


