फूलों की होली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सामूहिक भोज में उमड़ा समाज का उत्साह
अलवर। अखिल भारतीय हरियाणा गौड़ ब्राह्मण महासभा समिति अलवर द्वारा नगली सर्किल स्थित श्री सिद्धिविनायक मैरिज होम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर होली के पारंपरिक गीतों के साथ संगीतमय फूलों की होली खेली।
समारोह के दौरान समाज बंधुओं ने आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ होली के पारंपरिक गीतों और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे माहौल में उत्सव का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के पश्चात सभी समाज बंधुओं द्वारा सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया गया। इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष मनोज शर्मा सहित पूर्व शहर अध्यक्ष योगेश चंद शर्मा, लखपत राम शर्मा, डॉ. जे.एस. शर्मा, सुरेश चंद शाह, गंगा सहाय शर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा, जयकिशन शर्मा, नरेश शर्मा, राम अवतार शर्मा, कैलाश चंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुखपाल शर्मा, हुकुमचंद शर्मा, दिनेश शर्मा, खेमचंद शर्मा, किशनलाल शर्मा, सुनील शर्मा, विनोद शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश शर्मा, भारत शर्मा, त्रिलोकचंद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अनिल शर्मा, महेश शर्मा, हरिओम शर्मा, संतोष शर्मा, ललित शर्मा, योगेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, सतीश शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


