समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 77वें राजस्थान स्थापना दिवस पर हुआ सम्मान
नई दिल्ली। राजस्थान सरकार की राजस्थान फाउंडेशन द्वारा 77वें राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. सोनिया धीरज जैन को विशेष सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन प्रवासी राजस्थानियों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन स्थापित किया हो।
मूलतः राजस्थान की निवासी एवं वर्तमान में दिल्ली में रह रही डॉ. सोनिया जैन ने वर्ष 2013 में अशोका फाउंडेशन की स्थापना की। “मानव सेवा ही धर्म है” के उद्देश्य से प्रारंभ हुई यह संस्था आज शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति एवं दिव्यांग सेवा सहित अनेक सामाजिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
फाउंडेशन द्वारा संचालित नेत्र सेवा अभियान के अंतर्गत अब तक 140 से अधिक शिविरों का आयोजन कर 6600 से अधिक जरूरतमंदों के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन कराए जा चुके हैं। वहीं दिव्यांग सेवा शिविरों के माध्यम से 3500 से अधिक दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया गया है।
“अमृत जलधारा” परियोजना के अंतर्गत 20 से अधिक संस्थानों में वाटर कूलर स्थापित कर हजारों विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया है। पर्यावरण संरक्षण की दिशा में 49,000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, जबकि नशा मुक्ति अभियान के माध्यम से 70,000 से अधिक लोगों को जागरूक कर समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दिया गया। 🌱
डॉ. सोनिया जैन का मानना है कि सेवा केवल दान नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का प्रतीक है। उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्य आज अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते जा रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


