हुलियाना गांव में गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, गंभीर हालत में जयपुर रेफर की तैयारी
अलवर। जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के ग्राम हुलियाना में गैस सिलेंडर की पाइप निकलने से हुए हादसे में 30 वर्षीय युवक उमेश गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि हादसे में युवक करीब 90 प्रतिशत तक झुलस गया, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उमेश अपने घर पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर की पाइप अचानक निकल गई और गैस लीकेज होने के कारण आग भड़क उठी, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तथा तत्काल उसे कठूमर के अस्पताल पहुंचाया गया।
कठूमर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां डॉक्टरों ने युवक की हालत नाजुक बताई है तथा बेहतर उपचार के लिए उसे जयपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
घटना की जानकारी युवक के चाचा कमलेश ने दी। उन्होंने बताया कि उमेश के दो छोटे बच्चे हैं, जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ अपने मायके गई हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में चिंता और शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


