More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर के रिहायशी इलाके में दिखा पैंथर, सीसीटीवी में कैद

    अलवर के रिहायशी इलाके में दिखा पैंथर, सीसीटीवी में कैद

    पैंथर के कुत्ते का पीछा करने से इलाके में दहशत, वन विभाग अलर्ट

    अलवर। शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र के लादिया मोहल्ले के पास देर रात एक पैंथर दिखाई देने से इलाके में भय का माहौल बन गया। यह पैंथर एक कुत्ते का पीछा करते हुए स्थानीय निवासी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

    स्थानीय निवासी शरद शर्मा ने बताया कि उनके घर के बाहर लगे कैमरे में पैंथर की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड हुए हैं। वीडियो सामने आने के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई है और लोग विशेषकर रात के समय घरों से बाहर निकलने में सावधानी बरत रहे हैं।

    वन विभाग के अधिकारियों ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि किसी को पैंथर दिखाई देता है या उसकी कोई गतिविधि नजर आती है तो तुरंत विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

    वन विभाग के अनुसार यह क्षेत्र सरिस्का टाइगर रिजर्व के बफर जोन के काफी निकट स्थित है। इसी कारण कई बार पैंथर शिकार की तलाश में आसपास के रिहायशी क्षेत्रों में पहुंच जाते हैं। विभाग द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here