More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन

    अलवर में निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर का आयोजन

    नेत्र ऑपरेशन शिविर में मोतियाबिंद मरीजों को मिलेगा निःशुल्क उपचार

    अलवर। महावीर इंटरनेशनल अलवर केंद्र द्वारा संचालित आचार्य हस्ति चिकित्सालय, 1 शांतिविहार (शान्तिकुंज), भवानी तोप सर्किल, मीनल होटल के पास, अलवर में दिनांक 20 मार्च 2026 शुक्रवार को प्रातः 8:30 बजे से 10:30 बजे तक निःशुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर आयोजित किया जाएगा।

    केंद्र सचिव वीर सूर्यकान्त भारद्वाज ने बताया कि यह शिविर अलवर जेसीजी समिति के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में मरीजों की नेत्र जांच कर मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों को चिन्हित किया जाएगा।

    चिन्हित मरीजों के लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश गुप्ता द्वारा निःशुल्क किए जाएंगे। ऑपरेशन के बाद मरीजों को रहने, भोजन, दवाइयों एवं चश्मे की सुविधा भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

    शिविर आयोजकों ने बताया कि नेत्र जांच कराने वाले मरीज अपने साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी या राशन कार्ड की फोटो प्रति अवश्य साथ लाएं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here