More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशमोनालिसा-फरमान की शादी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नाजिया इलाही और सनोज...

    मोनालिसा-फरमान की शादी पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, नाजिया इलाही और सनोज मिश्रा खरगोन पहुंचे

    खरगोन: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा और फरमान खान की शादी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. केरल में हुई इस शादी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही खान मंगलवार को फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ खरगोन पहुंचीं. यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए इस शादी को पूरी तरह गैरकानूनी करार दिया और परिजनों की शिकायत पर सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान किया.

    'मोनालिसा फरमान की शादी को देंगी चुनौती'

    मोनालिसा के परिजन इस शादी का खुलकर विरोध कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि यह शादी उनकी सहमति के बिना और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसके चलते वे न्याय की मांग कर रहे हैं.फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा के साथ खरगोन पहुंची नाजिया इलाही खान ने मोनालिसा के माता-पिता से मुलाकात की. मीडिया से चर्चा करते हुए एडवोकेट नाजिया इलाही खान ने स्पष्ट किया कि "वे इस मामले में मोनालिसा के परिजनों और सनोज मिश्रा की ओर से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेंगी और शादी को कानूनी रूप से चुनौती देंगी." उन्होंने कहा कि "जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक वे इस लड़ाई को जारी रखेंगी. यह मामला अब केवल एक निजी विवाह का नहीं रह गया है, बल्कि इसमें कानूनी, सामाजिक और राजनीतिक पहलू जुड़ते जा रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक गरमा सकता है."

    शादी को लेकर नाजिया खान ने लगाए कई गंभीर आरोप

    मोनालिसा और फरमान खान की शादी को लेकर नाजिया इलाही खान ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि "इस मामले में कई गंभीर कानूनी और सामाजिक पहलू सामने आ रहे हैं, जिनकी गहराई से जांच जरूरी है. यह विवाह न केवल भारतीय कानून के तहत सवालों के घेरे में है बल्कि इस्लामिक नियमों के अनुसार भी मान्य नहीं है." उन्होंने इसे लव जिहाद से जुड़ा मामला बताते हुए कहा कि वे इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई लड़ेंगी और सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेंगी.

    'मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति से भी करूंगी मुलाकात'

    नाजिया इलाही खान ने कहा कि "इस मामले को लेकर वे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों तक जाएंगी. इसके तहत वे राष्ट्रपति, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर पूरे मामले से अवगत कराएंगी. साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से जांच कराने की मांग की जाएगी.

    केरल सरकार पर लगाए आरोप

    मोनालिसा और फरमान खान की केरल में हुई शादी को लेकर नाजिया इलाही खान ने केरल सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि "इस पूरे प्रकरण में संदिग्ध गतिविधियां सामने आ रही हैं." उन्होंने आशंका जताई कि "मोनालिसा को विदेश, विशेष रूप से सीरिया भेजने की साजिश रची जा रही है, ऐसा भी सुनने में आया है. जिसमें केरल सरकार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए."

     

     

      'मोनालिसा और फरमान की शादी के पीछे बड़ा नेटवर्क'

      मोनालिसा मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली हैं जबकि फरमान खान यूपी के रहने वाले हैं. इसके बावजूद दोनों ने केरल जाकर शादी की है. इस शादी को लेकर मोनालिसा के पिता ने विरोध जताया था.

      फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि "यह केवल एक शादी का मुद्दा नहीं है, बल्कि इसके पीछे एक बड़ा नेटवर्क हो सकता है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है." उन्होंने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा कि "देश की सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता."

      latest articles

      explore more

      LEAVE A REPLY

      Please enter your comment!
      Please enter your name here