More
    Homeमनोरंजन‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, एडवांस बुकिंग में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    ‘धुरंधर 2’ का जलवा कायम, एडवांस बुकिंग में तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

    फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। कल गुरुवार को यह इंतजार पूरा होने जा रहा है। इस फिल्म का दर्शकों के बीच जबर्दस्त क्रेज है और एडवांस टिकट बुकिंग के आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। एडवांस टिकट बुकिंग के मामले में इसने 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ओपनिंग डे पर कैसा प्रदर्शन करेगी? एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से समझते हैं….

    क्या नोट छापने की मशीन बनेगी 'धुरंधर 2'?

    बीते वर्ष दिसंबर में आई फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई कीर्तिमान स्थापित किए। यह ब्लॉकबस्टर फिल्म है। ऐसे में सवाल है कि क्या इसका सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' भी ऐसा ही जादुई कलेक्शन जुटाएगी? फिलहाल एडवांस बुकिंग की स्थिति देखकर ऐसा कहा जा सकता है। हालांकि, पूरी स्थिति तो सिनेमाघरों में फिल्म लगने और उस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी। आज बुधवार 18 मार्च को इस फिल्म के कुछ जगह पेड प्रीव्यू शो होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीव्यू शो से यह 30 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

    एडवांस बुकिंग में कैसी है 'धुरंधर 2' की स्थिति?

    एडवांस बुकिंग के मामले में बात करें तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। इसके नौ लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, अब तक इसके 990500 टिकट बिक चुके हैं। यह करीब 12422 शो के लिए हैं। देशभर में फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 42.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटा लिया है। कहा जा रहा है कि ओपनिंग डे पर यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।

    'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को छोड़ा पीछे

    फिल्म 'धुरंधर 2' ने एडवांस बुकिंग के मामले में 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। 'बाहुबली 2' के हिंदी पट्टी में पहले दिन 6.50 लाख रुपये के टिकट बिके थे। यह एडवांस बुकिंग के मामले में पहले पायदान पर थी, मगर 'धुरंधर 2' ने इसकी कुर्सी पर कब्जा कर लिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में इन फिल्मों का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा है
     
    फिल्म    एडवांस बुकिंग में स्थिति 

    बाहुबली 2 (हिंदी)    6.50 लाख टिकट
    जवान     5.57 लाख टिकट
    पठान    5.56 लाख टिकट
    केजीएफ: चैप्टर 2 (हिंदी)    5.15 लाख टिकट
    एनिमल    4.60 लाख टिकट

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here