पुलिस हिरासत में दुर्व्यवहार का आरोप, गंभीर हालत में महिला को जयपुर रेफर की तैयारी
अलवर। शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में चोरी के आरोपों के बीच एक महिला द्वारा तेजाब पीकर आत्महत्या का प्रयास करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा उसे जयपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, दो दिन पूर्व महेंद्र जैन के घर चोरी की घटना सामने आई थी। इस मामले में संदेह के आधार पर उनके यहां कार्यरत एक महिला के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इसी दौरान महिला ने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसके साथ छेड़छाड़ और बदतमीजी करता था, जिसके कारण उसने काम छोड़ दिया था। महिला का यह भी आरोप है कि पुलिस हिरासत के दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा अमानवीय व्यवहार किया गया।
घटना से मानसिक रूप से आहत होकर महिला ने तेजाब पी लिया। परिजनों ने भी पुलिस पर दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।
वहीं, चंद्रशेखर शर्मा, थाना प्रभारी शिवाजी पार्क ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि महिला के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
फिलहाल महिला का उपचार जारी है और चिकित्सकों की सलाह पर उसे जयपुर रेफर किया जा सकता है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

