More
    Homeराजस्थानअलवरसफेद कोट वाले भविष्य के डॉक्टर सड़क पर, मेडिकल कॉलेज में छात्रों...

    सफेद कोट वाले भविष्य के डॉक्टर सड़क पर, मेडिकल कॉलेज में छात्रों का धरना

    मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का विरोध, समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करने की चेतावनी

    अलवर।  अलवर मेडिकल कॉलेज में बुधवार सुबह छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया, जब भविष्य के डॉक्टर सफेद कोट पहनकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। सुबह करीब 8 बजे से शुरू हुआ यह प्रदर्शन लगातार जारी है।

    प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कॉलेज प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये के बजट के बावजूद उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उनका कहना है कि कई बार मांग रखने के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

    छात्रों के अनुसार, मुख्य मांगें पूरी नहीं होने से उनमें रोष लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

    फिलहाल कॉलेज परिसर में धरना जारी है और पूरे मामले पर प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की नजर बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए आगे की रणनीति पर भी विचार किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here