More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर : दो तीर्थंकरों का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया

    अलवर : दो तीर्थंकरों का मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा के साथ मनाया

    मोक्ष पर्व पर अभिषेक-शांतिधारा, श्रद्धालुओं ने चढ़ाया निर्वाण लाडू

    अलवर। जैन धर्मावलम्बियों ने मंगलवार को 14वें तीर्थंकर भगवान अनंतनाथ के ज्ञान व मोक्ष कल्याणक तथा 18वें तीर्थंकर भगवान अरनाथ का मोक्ष कल्याणक श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर के जैन मंदिरों में दिनभर विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

    जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि प्रातःकालीन बेला में मंदिरों में श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इसके पश्चात निर्वाण लाडू चढ़ाने की परंपरा निभाई गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अर्घ्य अर्पित कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

    निर्वाण लाडू चढ़ाने के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा और भक्तिभाव का विशेष वातावरण देखने को मिला।

    उन्होंने बताया कि 19 मार्च को 19वें तीर्थंकर भगवान मल्लिनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव भी मनाया जाएगा, जिसके लिए समाज में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here