More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 23 मार्च को मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और...

    अलवर में 23 मार्च को मनाया जाएगा शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का 95वां बलिदान दिवस

    अलवर : सुबह भगतसिंह चौराहे पर व शाम को महावर ऑडिटोरियम में होगा कार्यक्रम 

     मिशनसच न्यूज,  अलवर। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के 95वें बलिदान दिवस पर 23 मार्च को शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन जोश और उत्साह के साथ किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि अलवर में यह आयोजन पिछले 42 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है।

    शहीद भगतसिंह बलिदान दिवस समारोह समिति के संयोजक जोगेन्द्र सिंह कोचर एवं सचिव प्रमोद मलिक ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 8 बजे भगत सिंह चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में शहादत देने वाले सभी क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। साथ ही हुकमचन्द रौनक कव्वाल एंड पार्टी द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

    कार्यक्रम का दूसरा चरण शाम 4:30 बजे जेल सर्किल स्थित महावर ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। यहां रंग संस्कार थियेटर ग्रुप द्वारा डॉ. लालचंद जैन लिखित “शहीद भगत सिंह” नाटक का मंचन डॉ. देशराज मीणा के निर्देशन में किया जाएगा। साथ ही बी.एल. पब्लिक स्कूल में आयोजित चित्रकला, निबंध, भाषण एवं गीत-कविता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

    इस अवसर पर प्रगतिशील विचारक डॉ. जीवन सिंह मानवी, दौलतराम हजरती एवं दीवानचंद सेतिया के सानिध्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। क्रांतिकारी गीतों की प्रस्तुति रेणु मिश्रा, सुश्री प्रिया एवं डॉ. दीपक चंदवानी द्वारा दी जाएगी, जबकि मंच संचालन रामचरण राग करेंगे।

    समारोह के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश भाटिया, शास्त्रीय गायक प्रकाश नागर, कवि प्रेम प्रकाश शर्मा एवं शिक्षाविद श्रीमती विद्यादेवी को विभिन्न स्मृति सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सहसंयोजक के रूप में अमरीक सिंह अदब, च्यवन भार्गव, दीपक पंडित, अमरदीप सिंह, धर्मेंद्र अदलक्खा, अमित बैक्टर, मोहन सिंह राधव एवं मोहित पंडित को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस वर्ष का आयोजन पूर्व सूचना आयुक्त एवं वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ तथा रंगकर्मी राजहंस शर्मा को समर्पित रहेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here